जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज तिराहे के पास एक घर के सामने कार हटाने के मामले को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर एक नाबालिक लड़की और उसके भाई लड़के को जमकर पीट दिया। हमलावरों ने दोनों को पीटते हुए बाहर लाएं और सरे आम तोड़फोड़ भी की। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 5:30 की है। लल्ला यादव के मकान के सामने कुछ अज्ञात दंबग आएं और अपनी आर्टिका कार खड़ी करके कहीं गए हुए थे। जिसके कारण यादव परिवार के लोगों को घर से निकलने का रास्ता बंद हो गया था। लौटकर जब कार सवार वापस आए तो मकान स्वामी द्वारा कार को हटाने के लिए कहा जिससे दोनों के बीच कहां सुनी हो गई।

कहा सुनी के दौरान बात इतनी बिगड़ गई की कार सवार युवकों ने आवेश में आकर अच्छा खासा तांडव कर डाला। युवाओं ने ईंट पत्थर से मारकर घर के सामने लगा बिजली का मीटर और दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं इन हमलावरों ने घर में घुसकर लल्ला यादव के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ यादव और 16 वर्षी पुत्री श्रेया यादव को भी घर से घसीट कर बाहर लाकर पीट दिया। घटना के समय आसपास व राहगीरों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई।


यादव पक्ष के द्वारा घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची गई। सरेआम काफी देर तक तांडव करने वाले लोगों में दो लोगों के खिलाफ नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने नाम जज किए गए दो सगे भाइयों मनीष कुमार सिंह और आकाश कुमार सिंह पुत्रगण सुरेश कुमार सिंह निवासी भिउरहा थाना बक्सा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
फिलहाल पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर मुरादगंज बाईपास तक सड़क की दोनों पुत्री पर बने नर्सिंग होम हॉस्पिटल संचालक द्वारा पार्किंग ना बनाए जाने के कारण गाड़ियों का सड़क पर खड़े रहने से जहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है वही इसे हटाने को लेकर आए दिन झगड़े हुआ करते हैं। इस व्यस्त रोड पर मनमानी ढंग से खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों को ना तो क्षेत्रिय पुलिस देखती है और ना कि यातायात पुलिस। यातायात पुलिस के बारे में माना जाए तो इनके सिपाही चौराहे चौराहे पर खड़े होकर सिर्फ दो पहिया वाहनों की चलन करना ही अपनी मुख्य ड्यूटी समझ चुके हैं। जिसके कारण इस रोड पर स्थित जहां जाम की समस्या के अलावा अक्सर मारपीट होते देखा जा रहा है।
Author: fastblitz24



