Fastblitz 24

सड़क हादसे में महिला व कार चालक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सडक हादसे में एक वृद्ध महिला और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमापुर गांव निवासी 60 वर्षीय फूलदेई पत्नी राजबहादुर अपने नाती के साथ बाइक पर सवार होकर मछलीशहर आ रही थीं कि बाइक सड़क पर लगे ब्रेकर से उछल सड़क पर गिर गई।

फूलदेई को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे की पटरी से टकरा गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक आनंद सिंह की नाक फट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज