Fastblitz 24

गली में खेल रहे बच्चे को महिला ने पीटा, घायल

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सरोज बस्ती में गली में खेल रहे एक 8 साल के बच्चे को महिला ने पीटकर घायल कर दिया है। बच्चे की मां के तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सरोज बस्ती की रहने वाली बच्चे की मां सुमन सरोज ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 25 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे उनका 8 साल का बेटा मदन सरोज गाय को चारा देने के बाद मोहल्ले के बच्चों के साथ पास की ही गली में खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोस की महिला मनीषा सरोज वहां आई और अचानक मदन पर हमला कर दिया। उस महिला के हमले से मासूम बच्चे मदन के सिर में चोट आ गई। बच्चा घायल हो गया।

आरोप है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। मारपीट के बाद आरोपी पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और गाली देते हुए अभद्रता करने लगें। हंगामे की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया। बच्चे की मां सुमन का आरोप है कि आरोपी हर दिन उन्हें परेशान करते रहते हैं। हालांकि इस मामले में घायल बच्चे की मां ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज