Fastblitz 24

विषैले सांप के डसने से महिला की मौत

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मछली पट्टी भजनपुर गांव निवासी एक महिला की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के मछली पट्टी भजनपुर गांव निवासी प्रीति यादव उम्र करीब 27 वर्ष घर के पास मौजूद हैंड पाइप पर पानी भर रही थी कि उसी समय हैंड पाइप के पास पानी भरे गड्ढे से अचानक निकले कोबरा सांप ने उसे डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गयें जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अफ़सोस जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही महिला मौत हो गई। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज