Fastblitz 24

तेज रफ्तार बाइक की चपेट मे आने से महिला का हाथ फ्रैक्चर

 

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सरोनी निवासी महिला तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं हैं। इसी क्षेत्र की निवासी कलावती देवी सोमवार की दोपहर सिहोली चौराहे पर दवा लेने गई हुई थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे महिला का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर कलावती देवी के परिवार को सूचना दी गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज