जौनपुर। थाना सुरेरी क्षेत्र की पुलिस ने युवती पर प्राण घातक हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में ग्राम कोचारी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम कोचारी के रहने वाले एक सिपाही इंद्रजीत उर्फ गौरव ने पहले युवती दीपू के सीने पर बेरहमी से जानलेवा हमला किया, उसके बाद उसके सर पर हमला कर दिया। दरिंदे के इस हमले से युवती अचेत होकर गिर पड़ी। पीड़िता को जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

पुलिस की वर्दी पहन कर रौब जमाने वाले इस युवक पर युवती को बेरहमी से मारने पीटने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर पुलिस ने युवती को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी युवक इन्द्रजीत गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम उम्र करीब 35 वर्ष को गुरूवार की दोपहर गिरफ्तार कर न्यायलय के लिए भेज दिया है। फिल्हाल गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज चल रहा है।


Author: fastblitz24



