
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सेऊर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक नाबालिग युवक को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। क्षेत्र के सेऊर गांव निवासी एक करीब 12 साल का नाबालिग युवक निरज चौहान कहीं जा रहा था। उसी समय एक बाइक सवार युवक आया और उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बाइक सवार की एैसी हरकत देखकर लोगों ने उसे दौड़ा कर बाइक समेत पकड़ लिया और घायल हुए बच्चे को इलाज के लिए डाॅक्टर के पास ले गयें। बाइक की टक्कर से युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।


Author: fastblitz24



