(मयंक श्रीवास्तव)

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र कीरतापुर गांव निवासी एक घायल युवक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। मालूम हो कि कीरता गांव निवासी रवि सोनकर उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र लल्ला सोनकर अपने जीजा सोनू के साथ बाइक से धर्मापुर में मार्केट करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान धर्मापुर और कबीरउद्दीनपुर गांव के मध्य बाइकों की भिड़ंत में दोनों घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया गया। गंभीर रूप से घायल रवि सोनकर को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रवि के जीजा सोनू मामूली रूप से ज़ख़्मी हुए है। युवक रवि सोनकर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Author: fastblitz24



