Fastblitz 24

युवक ने युवती को अश्लील फोटो भेजकर बनाया शादी का दबाव

 

जौनपुर। थाना जफराबाद के कल्याणपुर टांगी गांव में एक युवती ने एक युवक पर उसके पास अश्लील फोटो भेजकर उससे शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। टांगी गांव निवासी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पीछले कई महीनों से केराकत क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी युवक दुर्गेश निषाद उसके पास अश्लील फोटो भेजकर शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोप यह भी है कि युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love