जौनपुर। थाना क्षेत्र शाहगंज के गोडिला स्थित फाटक के पास स्थित राधा.कृष्ण मंदिर में भगवान भोलेनाथ और राधा.कृष्ण की मूर्तियाँ खंडित कर महौल बिगाड़ने के प्रयास में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मंदिर में कुल मिलाकर तीन मुर्तियों को तोड़ने वाले युवक भगेलू चैहान ने ये घटना रविवार को कारित की है। जब क्षेत्र के लोगों ने को जब पता चला तो उन्होंने मूर्ति खंडित करने की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाचं के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में थाना शाहगंज के ही ताखा पश्चिम शिवपुर के रहने वाले भगेलू चौहान पुत्र बुद्धू चौहान को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले गई और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक भगेलू ने महौल बिगाड़ने की नियत से मंदिर में स्थापित की गई तीन मूर्तियों को तोड़ दिया। हालांकि वहीं युवक ने आंखिर मूर्ति क्यों तोड़ा था,, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया था। जिसकी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस की कार्यवाही के बाद क्षेत्र में शांति कायम हुई

Author: fastblitz24

