Fastblitz 24

पत्थर से टकरा कर युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

 

जौनपुर। जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में पत्थर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुर गांव निवासी अच्छे लाल बिंद का 20 वर्षी पुत्र अमरेश कुमार बिंद रविवार की शाम पट्टी नरेंद्रपुर में स्थित अपनी बुआ के घर चाचा के साथ बाइक से गया हुआ था।

सोमवार दिन के लगभग 10 बजे अमरेश अकेले बाइक लेकर कहीं गया हुआ था। लगभग 12 दिन में वापस लौटते समय एक पत्थर से टकरा गया। पत्थर से टकराने के कारण उसकी मौके पर की मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी घर में कोहराम मच गया। अमरेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसे शराब पीने की लत लग गई थी। आज भी वह शराब के नशे में था जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हो गई। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज