Fastblitz 24

जफराबाद पुलिस ने तीन गो-तस्करों को तमंचा और चाकू के साथ दबोचा

जौनपुरजफराबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं। ये तीनों हाईवे के किनारे घूमते हुए पशुओं और बछड़ों की तलाश में थे।

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जफराबाद विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हौज वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर घेराबंदी कर इन तीनों आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वाराणसी के बृजेश यादव (निवासी इन्दरपुर, थाना बड़ागांव), जयप्रकाश यादव (निवासी चमरुपुर, थाना सिन्धौरा) और गाजीपुर के नीरज यादव (निवासी नारी पंचदेवरा, थाना रामपुर मांझा) के रूप में हुई है।

पूरा पढ़िये 👇

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हाईवे पर बस से उतरकर सुनसान जगहों पर गायों और बछड़ों को ढूंढते हैं। बृजेश यादव के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि जयप्रकाश और नीरज यादव के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है।बृजेश यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वाराणसी के रामनगर और बड़ागांव थानों में गोवध अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।जफराबाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ सम्बंध धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से पुलिस को पशु तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में मदद मिल सकती है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love