Fastblitz 24

गोमती नदी में मिला 10 दिन पुराना शव, इलाके में सनसनी

जौनपुर : जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र में स्थित सड़ेरी गाँव के पास गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद बक्शा पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। लगातार बारिश के बावजूद, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से शव को बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। इस काम में गाँव के अजय निषाद, रामचरण निषाद, हरिचरण निषाद और कल्लू ने विशेष रूप से सहयोग किया।

पूरा पढ़िये 👇

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज