जौनपुर। सिंगरामऊ पुलिस की टीम ने मंदिर में दर्शन करने आई महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सिंगरामउ प्रभारी निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुन्तजर के निर्देश पर उप निरीक्षक चमन सिंह मय पुलिस टीम मिशन शक्ति फेज पांच के दृष्टिगत कालेज व नवरात्रि पर्व के अवसर पर दुर्गा पंडाल,मन्दिर के आस पास सघन चेकिंग कर रहें थें कि मुखबिर ने आकर सूचना दी कि इच्छापूर्ति हनुमान मन्दिर वहद ग्राम पहितिया के सामने से एक मनचला मन्दिर में दर्शन करने आई महिलाओ को देखकर अश्लील हरकत कर रहा है और अश्लील गाने गा रहा है। पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए इच्छापूर्ति हनुमान मन्दिर वहद ग्राम पहितिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम इन्द्रेश कुमार गौतम पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम मरगूपुर थाना बदलापुर बताया। फिल्हाल पुलिस गिरफ्तार शुदा मनचले के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



