गुजरात. महिसागर जिले में गरबा खेलने गई एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ न सिर्फ अभद्रता की गई, बल्कि उसे जातिसूचक गालियां देकर कार्यक्रम से बाहर भी निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला महिसागर जिले के वीरपुर तालुका का है। पीड़िता की पहचान रिंकू वानकर उम्र 25 के तौर पर हुई है जो गांधीनगर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की चौथे क्लास की स्टूडेंट है। रिंकू ने आरोप लगाया कि वे अपनी एक दोस्त के साथ गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गईं थीं। तभी लोमा पटेल, रोशनी पटेल और वृष्टि पटेल ने पहले तो उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डांटा और फिर गाली.गलौज करना शुरू कर दिया। रिंकू ने अपनी एफआईआर में कहा। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी महिलाओं ने उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाल दिया। जबकि बाकी लोगों ने उन्हें इस घटना का वीडियो बनाने से भी रोका। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ साथ एससी एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिसागर के पुलिस अधीक्षक सफीन हसन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायतकर्ता और आरोपी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Author: fastblitz24



