जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र क्षेत्र के नईगंज में स्थिति ट्यूलिप हार्ट सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में लगे आरओ मशीन में उतर रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। मालूम हो कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सरपतहा थाना क्षेत्र की सुईथाकला ग्राम निवासी गुड़िया देवी उम्र 35 वर्ष ट्यूलिप हार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगें आरओ मशीन से पानी भरने के लिए जा रही थी कि अचानक आरओ मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गई और उसी समय महिला की ही मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि करेंट उतरने की बात पहले ही चिकित्सक और स्टाफ को बताई गई थी लेकिन उन्होंने अनुसना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन चिकित्सक पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि अस्पताल के जिम्मेदारों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।

Author: fastblitz24



