जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रिका सिंह कॉलोनी में बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पत्रकार के घर से लाखों रूपये के गहने समेत नकदी रूपये को चोरी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रिका सिंह कॉलोनी में रहने वाले उमेश मिश्रा का परिवार कुछ ही दिनों पहले से ही गांव था। घर में सिर्फ उनके पुत्र थें, जो शनिवार की शाम को गांव चले गयें थें। शनिवार की शाम से ही घर में कोई नहीं था। रात को करीब 9 बजे जब उमेश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा गेट का ताला टूंटा हुआ था और कमरे में रखा सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरों ने एक सोने की चेन, चांदी का प्लेट, नारियल, सुपारी, पायल, गहने और समेत सात हजार रुपये लेकर फरार हो गयें। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बारी बारी सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।

Author: fastblitz24



