Fastblitz 24

झाड़ियों में मिला दस फीट का अजगर

 

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव में रविवार के दिन एक दस फीट का अजगर दिखने पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अजगर एक ईट भट्टे के पास मौजूद झााड़ियों के पास देखा गया। अजगर के दिखते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरी तरफ चारवाहों का कथन है कि झाड़ी में करीब दो से तीन की संख्या में अजगर को देखा गया है। उन्हें वह अजगर अक्सर दिखाई देते थें। हालांकि रविवार को एक अजगर के दिखने पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर बोरे में भरकर अपने साथ लेकर चली गई। बाकि अन्य अजगर दिखाई नहीं दिये थें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज