Fastblitz 24

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की पहल: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को शुरू हुआ निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

मरदानपुर कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम, सखियों ने अबीर-गुलाल के साथ मनाया उत्सव
कराशर !!


जौनपुर: आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मरदानपुर स्थित अपने कार्यालय में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सखियों ने होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया और विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वंदना सरकार, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका पूजा जायसवाल तथा सखी वेलफेयर टीम के सदस्यों व प्रशिक्षु युवतियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर किया। इस दौरान संस्था के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर डॉ. रेनू मौर्य, संतोष गुप्ता और मीना गुप्ता ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि वंदना सरकार ने कहा कि मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सखी वेलफेयर फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आत्मसम्मान प्राप्त करने में भी मदद करेंगे।
संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि सखी वेलफेयर फाउंडेशन की सखियां विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर समाज में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी क्रम में जौनपुर जनपद के स्वच्छता मिशन की ब्रांड एंबेसडर बनी सखी स्वर्णिमा जायसवाल तथा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महिला परिषद की जिलाध्यक्ष बनने पर सखी अर्चना सिंह को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सभी सखियों और प्रशिक्षु युवतियों ने एक-दूसरे के साथ होली खेली और विभिन्न मनोरंजक समूह खेलों में भाग लिया। होली के गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद उठाया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार महासचिव अर्चना सिंह ने व्यक्त किया।


इस अवसर पर सरला महेश्वरी, शीला राय, पिंकी जायसवाल, सुजाता जायसवाल, दिव्या साहू, शशि मिश्रा, सरिता निगम, आरती सिंह, संचिता बैंकर, दीपा साहू, शकुंतला मौर्य, मीनू बरनवाल, चंदा बरनवाल, सभासद पोषकी साहू, अंजु जायसवाल, रूपम शुक्ला, श्रद्धा उपाध्याय, रेनू गुप्ता, वंदना साहू, रजनी साहू, साधना साहू सहित बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं उपस्थित रहीं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज