Fastblitz 24

जमीनी विवाद को लेकर अकेली महिला को दबंगो ने लाठी डंडो से पीटा

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के घनपुर गांव में घर पर अकेली महिला को पड़ोसियों ने लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी थाना क्षेत्र के घनपुर गांव निवासी पीड़ित महिला कमला देवी पत्नी कमलेश सरोज अपने घर में अकेली रहती हैं। कमला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पीड़ित महिला ने सिकरारा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र लिखकर 6 अक्टूबर को अपने पड़ोसी मुन्ना, शिवम, अरून, पर समय सुबह के करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दबंगो की पिटाई से महिला को गंभीर चोटे आई। पीड़िता का आरोप यह भी है कि पड़ोसी अरुन गाली गलौज के साथ घर छोड कर चले जाने की धमकी लगातार दे रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज