जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के परशुपुर में मंगलवार दिन के ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है। मालूम हो कि खरूव्वा गांव निवासी बृज लाल की 20 वर्षीय पुत्री नेहा दोपहर के करीब 12 अपनी बाइक से दवा लेने मछली शहर जा रही थी कि जैसे ही वह परशुपुर के पास पहुंची उसी समय ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम पसर गया।

Author: fastblitz24



