
दुनिया की नजरें इस समय अमेरिका ईरान पर टिकी हुई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया संकेतों ने मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने जानकारी दी है कि अमेरिकी सेना शनिवार से ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है.हालांकि अभी तक अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है. वॉशिंगटन से आ रही इन खबरों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. दिलचस्प बात यह है कि ब्लैक हिस्ट्री मंथ के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन पर्दे के पीछे तेज कूटनीतिक और सैन्य गतिविधियां जारी हैं.


ट्रंप की टीम ने उन्हें ऑप्शन्स दिए हैं.सूत्र बताते हैं कि अगर ट्रंप हरी झंडी दिखाते हैं, तो हमला तुरंत हो सकता है. लेकिन अभी वो मंथन कर रहे हैं. सीबीएस न्यूज में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार तक हमला संभव है. ये खबर उन लोगों से आई है जो मामले से वाकिफ हैं. ट्रंप पहले भी ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते रहे हैं, लेकिन इस बार बात आगे बढ़ती दिख रही है. क्या ये सिर्फ धमकी है या सच में कुछ बड़ा होने वाला है? आम अमेरिकियों को चिंता हो रही है कि कहीं ये मिडिल ईस्ट में नई जंग न छेड़ दे.
Author: fastblitz24



