दिल्ली. लाल किले पर हुए ब्लास्ट हादसे में मेरठ के रहने वाले मोहसिन की मौत हो गई. मोहसिन की उम्र सिर्फ 35 साल थी. शख्स पिछले 2 सालों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर ई रिक्शा चला रहा था और अपने परिवार को पाल रहा था. मगर वह दिल्ली में हुए ब्लास्ट का शिकार हो गया और मारा गया.

बता दें कि जैसे ही मेरठ में परिजनों को मोहसिन की मौत की खबर मिली, वहां कोहराम मच गया. मोहसिन के पिता और भाई दिल्ली गए और उसका शव लेकर मेरठ आए. मगर मोहसिन की पत्नी सुल्ताना नहीं आई. तभी मोहसिन के ससुराल वाले मौके पर आ गए. मेरठ में मोहसिन का परिवार उसकी अंतिम क्रिया की तैयारी कर रहा था, तभी वहां उसके ससुराल जन आ गए. मृतक के ससुर ने कहा कि मोहसिन की पत्नी यहां अपने पति के आखिरी दर्शन करने नहीं आएगी. वह चाहती है कि उसके पति का शव दिल्ली में दफन किया जाए. उसका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही हो.


Author: fastblitz24



