जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद के पास स्थ्ति रोड पर एक कार पीछे से जाकर रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें पति.पत्नी घायल हो गये। ज्ञात हो कि कि बक्शा थाना क्षेत्र के अभय चंद पट्टी गांव निवासी जय योगेंद्र मिश्रा उम्र 29 वर्ष अपनी पत्नी दीपिका मिश्रा के साथ अपनी कार से सोमवार की सुबह कहीं जा रहे थें कि उसी दौरान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद स्थ्ति दुबे ढाबा के रोडवेज से टकरा गए। इस टक्कर में पति.पत्नी दोनों घायल हो गए। सूचना पर 108 नंबर की एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।

Author: fastblitz24

