Fastblitz 24

डेढ़ महीने में ही टूटा प्रेम विवाह, जफराबाद थाने में पहुंचा मामला

जौनपुर: जफराबाद क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह के बाद महज डेढ़ महीने में ही पति द्वारा अपनी पत्नी को अपनाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल गरमा दिया। आखिरकार, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई और युवक अपनी पत्नी को वापस घर ले गया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के रहने वाले 21 वर्षीय विकास कुमार का 22 वर्षीय अमन कुमारी से प्रेम संबंध हुआ। जब युवती के परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने उसे चंदवक थाना क्षेत्र स्थित उसके ननिहाल भेज दिया। लेकिन दोनों छुप-छुपकर मिलते रहे। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों घर से भाग गए और शादी कर ली।

पूरा पढ़िये 👇

अमन के ननिहाल पक्ष ने चंदवक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने बुलाया, जहां पंचायत हुई और दोनों ने केराकत के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद विकास अपनी पत्नी को लेकर गांव आया और कुछ दिनों बाद वे मुंबई चले गए। मुंबई में उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे, जिसके बाद विकास ने अमन को दिल्ली में अपने मामा के घर भेज दिया। वहां से अमन वापस अपने मायके लौट आई, लेकिन विकास और उसके परिवार ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

अमन ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत पुलिस से की। जफराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में एक बार फिर पंचायत हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश की। लंबी बातचीत के बाद विकास और उसके परिजन अमन को अपने साथ वापस घर ले जाने पर सहमत हुए। इस घटना ने एक बार फिर से प्रेम विवाह और उसके बाद आने वाली चुनौतियों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज