Fastblitz 24

चंदौली जिले के नहर में तैरता मिला जौनपुर के युवक का शव

 

जौनपुर। चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नहर में तैरते हुए जौनपुर के युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई है। पुलिस और परिजनों की जांच के बाद मृतक की शिनाख्त जौनपुर जिले के हौज़ गांव निवासी 22 वर्षीय नवीन चौहान उर्फ़ निरहू पुत्र शैलेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई। मृतक के पिता ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। पुलिस के अनुसार नवीन बुधवार को चंदौली अपने बड़े भाई के ससुराल आया था। जिले में दुर्गा पूजा की धूम थी और नवीन ने भी मेला देखने का मन बनाया। इसके लिए वह अपनी बाइक लेकर मुगलसराय दुर्गा पूजा मेला देखने निकला और उसके बाद लापता हो गया।

परिजनों ने दो दिन तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह नहर में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक की मौत दुर्घटना, गड़बड़ी या अन्य किसी कारण से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज