Fastblitz 24

संदिग्ध परिस्थ्तियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर बनपुरवा गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थ्तियो में फांसी पर लटकता शव पाया गया है। घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांव निवासी देवनारायण पाल का पुत्र 18 वर्षीय विशाल पाल की अपने ही घर के कमरे में फांसी लटकती हुई लाश मिलने के मामले में मृतक की मां ने बताया कि आवाज लगाने पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बाहर से कुंडी खोलने पर देखा कि उनका पुत्र रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन.फानन में रस्सी काटकर नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज