Fastblitz 24

मंदिर में दर्शन करने गयें श्रद्धालु की बोलेरो वाहन चोरी

 

जौनपुर। सोमवार के दिन कौशांबी जिले में स्थ्ति शीतला धाम मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की बोलेरो वाहन चोरी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के ग्राम पवांरा निवासी नन्हें लाल तिवारी पुत्र स्व शिरोमणि तिवारी सोमवार के दिन जनपद कौशांबी के थाना कड़ा क्षेत्र में स्थ्ति शीतला धाम मंदिर में अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन करने गयें हुए थें। पीड़ित नन्हें तिवारी ने बताया कि वह अपनी चार पहिया बोलेरो वाहन को मंदिर परिसर के पास स्थ्ति कलेश्वर घाट गंगा जी मार्ग पर खड़ी कर मंदिर में दर्शन के लिए चले गयें थें, जब वह दर्शन कर दोपहर के करीब 3 बजे घर जाने के लिए आते हैं तो देखते हैं उनकी बोलेरो वहां पर मौजूद नहीं थी। खोजबीन के बाद थक हार कर जब वाहन नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दी। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज