
कतर के दोहा में इजरायल के हमले के बाद खाड़ी में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच सुपर पावर इरान समेत अन्य मुस्लिम देशों की बैठक हो रही है। कतर की राजधानी दोहा में सोमवार को अरब और इस्लामी देशों के 50 से ज्यादा नेता जुट रहे हैं। कतर की मेजबानी में हो रही इस बैठक में सऊदी अरब, ईरान, समेत कई अन्य मुस्लिम देश शामिल हो रहे हैं। बीते हफ्ते दोहा में इजरायल ने हमास के नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया था। इस अटैक के बाद मुस्लिम देशों में गुस्सा है। इजरायल के खिलाफ रणनीति के लिए सोमवार को मुस्लिम मुल्क जुट रहे हैं। हालांकि इरान द्वारा हमले के बाद कतर उसके विरोध में था। इजराईली हमले के बाद से दो दुश्मनों के बीच की दुश्मनी अब दोस्ती में बदल गई है।


अरब इस्लामिक इमरजेंसी समिट से पहले रविवार को दोहा में मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें सोमवार की अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक पर चर्चा की गई। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि सोमवार की शिखर बैठक में कतर पर इजरायली हमले के जवाब पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कई अहम प्रस्ताव पास किए जा सकते हैं। 50 से ज्यादा देशों के नेताओं की मौजूदगी से इस बैठक पर दुनिया की नजर है।
Author: fastblitz24



