
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पकड़ी ब्लॉक में बारिश के कारण किसान की तैय्यार फसल नष्ट हो गई है। हरबल्लमपुर गांव निवासी किसान जितेंद्र यादव की धान की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए, लगभग पाँच बिस्वा धान की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान जितेंद्र ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत और लागत पर पानी फिर गया है। इस नुकसान से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।


क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द फसल क्षति का आकलन कराने और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि उन्हें समय पर सरकारी सहायता नहीं मिली, तो उनके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
Author: fastblitz24



