जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में 8 वर्षीय बालक की मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा सुई लगने के बाद मौत हो गई, जिससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मासूम बच्चे की लाश को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। मालमू हो कि इसी थाना क्षेत्र निवासी परिजन अपने बीमार बच्चे को पास के ही एक मेडिकल स्टोर में लेकर आएं थें, जहां मेडिकल संचालक ने बच्चे को सुई लगा दी जिससे बच्चे की हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। आठ वर्षीय बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामिणों ने मेडिकल में तोड़फोड़ करते हुए मेडिकल संचालक के घर में आगजनी की। साथ ही कार और बाइक भी जला दी । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए जांच में जुट गई। उसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पाकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी पहुंचे और परिजनों को समझाया।

Author: fastblitz24

