जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने चार बकरा व 16 बकरी के साथ चार को पशु क्रुरता के मामले में गिरफ्तार कर उनकी चार पहिया पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। चौकी प्रभारी पुरानी बाजार गोविन्द मौर्या मय पुलिस टीम ने मंगलवार के दिन समय करीब 8 बजे सुबह में क्षेत्र के हमाम दरवाजा से मुखबिर की सूचना पर सुरेन्द्र पाल पुत्र स्व लल्लू पाल निवासी कोहडा थाना सरायख्वाजा, मोहम्मद इस्तियाक पुत्र मोहम्मद मोबिन निवासी मल्हनी पडाव थाना कोतवाली, शमीम पुत्र मोबिन निवासी मल्हनी पडाव थाना कोतवाली, नौशाद पुत्र सुकरुल्ला निवासी बगीचा उमरखाँ थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुये न्यायालय के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



