जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के मई डीह गांव में शनिवार की रात तेज वहा के साथ हुई तेज रफ्तार बारिश के कारण चार विद्युत पोल गिरने की खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में मेन सप्लाई ठप हो गई है। जिले भर में शुक्रवार की दोपहर से ही बरसात शुरू हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मई डीह गांव में चार बिजली के खंबे जर्जर अवस्था में थें। शनिवार की देर रात करीब 2 बजे धीमी गति से हो रही बरसात ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस तेज बारिश के कारण गांव में मौजूद चार विद्युत पोल गिर गए, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है। ग्रामीणों को कई घंटों से बिजली न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Author: fastblitz24

