Fastblitz 24

हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

जौनपुर। बुधवार से 2 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार तक ईशा हॉस्पिटल प्रांगण में सेवा पखवाडा के अन्तर्गत नारी सशक्त, परिवार अभियानश् के तहत विभिन्न निशुल्क योजनाए का क्रियान्वन किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सक द्वारा परामर्श दिये जाने पर मरीज की पात्रता के अनुसार 1 हिमोग्लोबिन 2 ब्रेस्ट, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग 3 फिजिशियन द्वारा मुप्त परामर्श 4 वय वंदना योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।

इसी क्रम में आज ईशा हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ स्मिता श्रीवास्तव प्रशासन द्वारा मडियाहूँ मे संचालित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान की। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ सुषमा पटेल को डॉ स्मिता श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर किया। साथ ही ईशा हॉस्पिटल ब्लड सेन्टर में पुरे पखवाडे स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है] जिससे स्वैच्छिक रक्त दाता आकर अपना रक्त दान कर किसी जरूरत मंद की जान बचाने में अपना अमूल्य योग दान दे सकते है। एक रक्त दान तीन जरूरत मंद मरीजो के काम आ सकता है। शिविर के सभी कार्य प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगे

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज