
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल.थानी से बात की और दोहा में कायराना इजरायली हमलों को लेकर न केवल गहरी चिंता व्यक्त की। बल्कि कतर के भाईचारे वाले देश की संप्रभुता के उल्लंघन की भी कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल.थानी से फोन पर बात की और दोहा में हुए इजरायली हवाई हमले पर गहरी चिंता जताई। इस हमले में हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत हमेशा से कतर की संप्रभुता का सम्मान करता है। पीएम ने लिखा कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल.थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई। भारत इजराइल द्वारा कतर की संप्रभुता का उल्लंघन करने की इस घटना की निंदा करता है। हम संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं के समाधान का समर्थन करते हैं और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं के समाधान का समर्थन करता है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के पक्ष में खड़ा है। देश से लेकर विदेशों में अवैध देश इजराल के खिलाफ मासूम बच्चों की हत्या को लेकर लगातार प्रदर्शन को देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने इशारे इशारे में ही इजराइल की इस करतूत का विरोध करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत हमेशा आगे खड़ा रहेगा।


Author: fastblitz24



