जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज जौनपुर पुलिस लाइन में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले आठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अपनी पूरी सेवा के दौरान निष्ठा और लगन से काम करने वाले इन पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज गुरुवार को कुल आठ पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें तीन उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी और दो फॉलोअर शामिल थे। विदाई समारोह के दौरान श्री आतिश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके समर्पित कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे और अपने वरिष्ठों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम:


* उपनिरीक्षक नथुनी राम
* उपनिरीक्षक कल्लू राम
* उपनिरीक्षक हरेन्द्र राम
* मुख्य आरक्षी विजय शंकर सिंह
* मुख्य आरक्षी बृज कुमार राम
* मुख्य आरक्षी (चालक) नामवर सिंह
* फॉलोअर सजन लाल यादव
* फॉलोअर रघुनाथ प्रसाद
Author: fastblitz24



