समाज की सेवा में दिन.रात जुटे कर्मियों के प्रति जताया आभार

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के तत्वावधान में अध्यक्ष जेएफएम सरला महेश्वरी के नेतृत्व में मंडल से प्राप्त कार्यक्रम के अंतर्गत ओलंदगंज स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्र, मिठाई एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सचिव जेसी वंशिका सिंह ने कहा कि विद्युत कर्मी समाज की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विषम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आमजन तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाते हैं। उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है और संस्था का यह प्रयास उसी भावना का प्रतीक है। कोषाध्यक्ष जेसी ज्ञान गुप्ता ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष स्टील बोतल वितरण अभियान चलाती है।


प्लास्टिक की बोतलों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए इस वर्ष भी स्टील बोतल मिशन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी से घर से स्टील की बोतल लेकर चलने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। संस्था द्वारा वर्ष भर पौधरोपण, वृक्षारोपण एवं समता रक्षाबंधन जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में शिवानी चौरासिया, चन्दा बरनवाल, ममग कश्यप, सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
Author: fastblitz24



