Fastblitz 24

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव घायल, मफलर, जैकेट और हेलमेट कटा

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा के आगे स्थ्ति एक ओवर ब्रिज पर चाईनीज़ मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) घायल हो गयें हैं। इस मांझे की चपेट में आने से उनका मफलर करीब 7 से 8 भाग में कट गया और साथ ही हेलमेट, जैकेट भी कट गया है। मिली जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के माधव पट्टी गांव निवासी दिव्याशूं सिंह रोज की तरह अपने काम पर निकले थें। दिव्याशूं दवा की कंपनी में एमाआर यानी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। दिव्यांशू जैसे ही ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थें कि अचानक रास्ते में चाइनीज मांझा उनके उपर गिरा और फंसकर खिचाव के साथ निकल गया। मांझे का खिचांव एैसा था कि उसने एमआर के पहने हुए मफलर, जैकेट और लगाए हुए हेलमेट को बुरी तरह से चीर दिया।

इस घटना से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव दिव्याशूं सिंह के गले में हल्की चोट आई लेकिन उनका किमती समान फट चुका था। बीते कुछ दिनों पहले एक शिक्षक की चाइनीज मांझे से मौत होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए गएं,, फिर भी आम लोगों में इस मांझे को लेकर राह चलते दहशत बनी हुई है। शुक्र है कि एमआर दिव्याशूं ने मफलर लगाया हुआ था और साथ में हेलमेट भी जिससे उनके शरीर को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। यदि उन्होंने हैलमेट और मफलर न पहना होता तो एक और बड़ी घटना जनपद में सुनने को मिलती। इसका कारण उपर गिरकर फंसे मांझे का खिचाव है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज