Fastblitz 24

स्कूल पर दूसरी बार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

 

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुवाही स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल एक बार फिर हौसलाबुलंद बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। इससे पहले भी एक बार बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल पर फायरिंग की थी। भलुवाही में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के बाद बाइक पर सवार होकर कुछ अज्ञात बदमाश आएं और फायरिंग शुरू कर दिया। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सुनील चंद तिवारी, प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला मय पुलिस की टीम के साथ पहुंच कर जांच में जुट गयें। इस मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए फायरिंग जैसी घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की पहचान कराने में लगी हुई है। हालांकि इससे पहले 27 जनवरी को भी बदमाशों ने फायरिंग की थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज