Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस की टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक सतीश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उक्त युवक ने महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बीते 12 नवंबर को पीड़िता ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देते हुए जनपद मिर्जापुर शाहपुर चौसा थाना कोतवाली देहात निवासी सतीश मौर्या उम्र 21 वर्ष पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्ष करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को खोजना शुरू कर दिया। लाइन बाजार महिला उप निरीक्षक प्रतिमा सिंह मय पुलिस की टीम ने युवक सतीश मौर्या रविवार की सुबह समय करीब 11ण्30 बजे कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज