जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी एक व्यक्ति की असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सरैयां गांव के रहने वाले व्यक्ति विनय पाठक उर्फ मोनू पाठक की फोटो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल फोटो में देखा गया है कि विनय अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर असलहे के साथ अलग अलग पोज़ में फोटो खिंचवाता हुआ नजर आ रहा है।

Author: fastblitz24



