Fastblitz 24

रिवाल्वर के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ रीठी में एक युवक की रिवाल्वर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रीठी निवासी आदित्य सिंह उर्फ अनु नामक युवक की रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक के पास रिवाल्वर कहां से आई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love