जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मलिकानपुर गांव निवासी एक युवक की असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है। मलिकानपुर गांव के निवासी विशाल सिंह पर एक असलहे के साथ सोशल मीडिया पर धौंस जमाने का आरोप लग रहा है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आंखिर ये पिस्टल है या महज एक खिलौना है। हालांकि इसकी पुष्टी अभी नहीं हुई है।

Author: fastblitz24



