Fastblitz 24

घर से नाराज होकर भागे तीन नाबालिग लड़कों और उनके एक साथ को पुलिस ने ढूंढ निकाला

 

जौनपुर। थाना बरसठी की पुलिस ने अपने घर से गुस्सा होकर भागे तीन नाबालिग लड़कों और उनके चैथे साथी को ढूंढ लिया है। चारों नाबालिगों में से एक नाबालिग लड़के के दादा की तहरीर पर पुलिस ने उन्हें सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नाबालिगों के दादा हवलदार गौतम ने थाने पर आकर जानकरी दी कि उनका पोता 13 साल का पोता रामकिसन गौतम और उसके दो और साथ आनन्द गौतम उम्र करीब 14 साल और छोटू उम्र करीब 14 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चले गयें हैं।

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। शनिवार के दिन तीनों को पुलिस ने मुखबिर की से जानकारी मिलने के बाद बरसठी के रेलवे स्टेशन से बरामद करते हुए थाने ले गई।”.

पूछताछ करने पर तीनों ने पुलिस को बताया कि हम लोग घर पर लगे पतरे पर चढ़कर खेल रहे थे तो घरवालों ने हम लोगों को डाँटा दिया। इसके बाद हम लोग अपने घर वालों से नाराज होकर ट्रेन पकड़कर नगर इलाके में चले गये थे। फिर वापस ट्रेन से बरसठी स्टेशन पर पहुंचे तो पुलिस हम लोगों को थाना ले आई है। हम लोगों को किसी ने भगाया नहीं था। हम लोग अपने मर्जी से चले गये थे। पुलिस कुल मिलाकर चार नाबालिगों को ढूंढकर वापस उनके घर वालों को सौंप दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज