जौनपुर। ड्रोन मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान खिलौना मिला है। इस मामले में सरायख्वाजा पुलिस संदिग्ध ड्रोन मिलने की सूचना पर तत्काल पहुंची तो पाया कि वह कोई ड्रोन नहीं बल्की केवल खिलौने वाला ड्रोन है।

मालूम हो कि 27 सितंबर को थाना सरायख्वाजा के ग्राम गौसपुर चकिया पर एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई तो सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस व पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच एवं विशेषज्ञों की राय के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित वस्तु एक साधारण खिलौना ड्रोन है, जिसमें कोई खतरनाक यंत्र, कैमरा या विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया है। यह पूरी तरह से अहानिकारक है और जनसुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने एक अदद खिलौना हेलिकाप्टर को कब्जे में लेकर थाने पर रपट संख्या.60 समय 21.44 पर दाखिल कर दिया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत 112 या स्थानीय थाना को दें। प्रशासन की ओर से दी जा रही आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में नियमित गश्त एवं निगरानी जारी है।


Author: fastblitz24

