Fastblitz 24

इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस 2026 में पीयू की खुशी मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्रा एवं विश्वविद्यालय के साइबर क्लब की साइबर वॉलिंटियर खुशी मिश्रा ने इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस 2026 के अंतर्गत आयोजित सीटीए रील चैलेंज 2026 प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने खुशी मिश्रा की रील की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राएं आगे भी इसी प्रकार सृजनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्य करते रहें और विश्वविद्यालय का मान बढ़ाते रहें। यह प्रतियोगिता साइबर टेक्नो अटॉर्नीज एवं शिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत संपन्न हुई।

सम्मेलन में साइबर अपराध, डिजिटल गोपनीयता, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर कानून तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी नई चुनौतियों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कांफ्रेंस के आयोजक एवं साइबर विशेषज्ञ मोहम्मद हसन जैदी ने इस पुरस्कार की घोषणा की. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों से 80 से अधिक रील प्रतियोगिता के लिए भेजे गए थे. सम्मेलन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के सहायक आचार्य एवं साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर को विशेष व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने “सामाजिक माध्यमों पर साइबर अपराध के उभरते रुझान: कारण, प्रभाव और रोकथाम के उपाय” विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्रा, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्र, आनंद सिंह, पंकज सिंह सहित विभाग के अनेक विद्यार्थियों ने खुशी मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज