Fastblitz 24

इमाम हुसैन (अ.स.) के जन्मोत्सव पर सबील का आयोजन

सिपाह चौराहे पर वर्ष 2015 से जारी है यह परंपरा

जौनपुर। इमाम हुसैन (अ.स.) और हज़रत अब्बास (अ.स.) के जन्मोत्सव के अवसर पर सिपाह चौराहे पर सालाना सबील का आयोजन किया गया। यह आयोजन वर्ष 2015 से लगातार जारी है, जिसमें हर साल श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

सबील की शुरुआत नज़र-ए-मौला से डॉ. सैयद क़मर अब्बास ने की। इस मौके पर डॉ. हैदर अब्बास, डॉ. आदित्य सिंह, शहंशाह हुसैन, इश्तियाक साहब, इशरत अली राही, राशिद हसनैन, समर रज़ा, आले हसन, मुकेश, बादशाह, शमीम, सलमान मिर्ज़ा समेत मोहल्ले के तमाम मोमिनीन और ओहदेदारान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. क़मर अब्बास ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह कार्यक्रम इमाम हुसैन (अ.स.) के जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा,

“इमाम हुसैन (अ.स.) पूरी दुनिया में इंसानियत और सच्चाई के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म मदीना में हुआ था, और उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने 72 साथियों के साथ करबला की यात्रा की। इस काफिले में बुज़ुर्ग, जवान और यहां तक कि छह महीने का बच्चा भी शामिल था, जिसे निर्दयता से शहीद कर दिया गया। अपनी तमाम कुर्बानियों के ज़रिए हुसैन (अ.स.) ने इंसानियत को क़यामत तक के लिए बचा लिया। यही वजह है कि हर धर्म के लोग, चाहे वे किसी भी उपासना पद्धति का पालन करते हों, इमाम हुसैन (अ.स.) का सम्मान करते हैं।”

कार्यक्रम के संस्थापक मज़हर हैदर ने बताया कि यह सालाना आयोजन 2015 से बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगों के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मुनव्वर अली, इरफान आज़मी, हैदर आज़मी, शरीफ, वामिक अंसारी, इकराम हसनैन, रज़ा हुसैन हैदर, हैदर अली शिराजी, हैदर अली आशु, साहब बावर्ची, राजा, अफजल सहित कई लोग सहयोग करते हैं।

यह आयोजन धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है, जहां हर समुदाय के लोग इमाम हुसैन (अ.स.) की शिक्षाओं से प्रेरित होते हैं और मानवता की सेवा में योगदान देते हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज