Fastblitz 24

सऊदी अरब का यमन में बड़ा हवाई हमला, 20 की मौत

सऊदी अरब ने यमन में अलगाववादी STC बलों पर बड़े हवाई हमले किए हैं। UAE समर्थित STC समूह के एक सैन्य
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शुक्रवार को यमने में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समर्थित सदर्न ट्रांजिशन काउंसिल (STC) को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 20 अलगाववादी लड़ाके मारे गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही UAE ने यमन से अपनी सेना वापस बुलाने की बात कही थी। इसके पहले सऊदी अरब ने UAE को देश से बाहर निकलने के लिए 24 घंटे की समय सीमा दी थी। समाचार एजेंसी AFP ने एक अलगाववादी नेता के हवाले से बताया कि सऊदी फाइटर जेट ने शुक्रवार को दक्षिणी यमन में STC बलों पर हमला किया।

STC बलों के एक अधिकारी ने AFP को बताया कि अल-खाशा और सेयुन में मिलिट्री बेस पर सऊदी लड़ाकू विमानों ने बम गिराए। UAE समर्थित समूह के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हवाई हमलों में 20 यमनी अलगाववादी लड़ाके मारे गए हैं। STC के एक सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को हद्रामौत के सेयुन शहर में एयरपोर्ट और मिलिट्री बसे पर हमले हुए। इन हमलों से एयरपोर्ट का काम भी प्रभावित हुआ है। 24 घंटे से ज्यादा समय से अदन एयरपोर्ट पर कोई विमान न तो उतरा है और न ही उड़ान भरी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज