Fastblitz 24

बारिश और जलभराव के कारण एक से आठ तक के स्कूल बंद

 

जौनपुर। तेज बारिश और जलभराव के कारण आज जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी हुआ है। बिगाड़ते मौसम के साथ तेज मूसलाधार बारिश से सड़को से लेकर गलियों तक जलभराव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया और दोपहर के बाद से रात भर बारिश का सिलसिला जारी रहा है। शनिवार के दिन भी काले बादल छायें हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। स्कूल बंद होने की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी दे है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज