Fastblitz 24

एसओ पर लगा घुस मांगने और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

 

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसओ पर पारिवारिक विवाद के मामले में सुनवाई न करने और घुस मांगने का आरोप लगाया है। वायरल विडियों में देखा जा सकता है कि महिला थाने के बाहर खड़ी होकर विडियों बनाते हुई बोल रही है कि मैं घुस नहीं दूंगी जिस पर विडियों बनाती हुई महिला को देखते ही आक्रोशित हुए एसओ महिला से अभद्र तरीके से उसको विडियों बनाने से रोकते हुए दिखाई दे रहें हैं। जब महिला को एसओ ने विडियों बनाने से रोकना चाहा तो उसने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि विडियों बनाना नहीं रोकेंगे। आगे महिला घुस का भी जिक्र करती हुई नजर आई है। इस मामले में विडियो बनता हुआ देखकर थाने के एसओ महिला से साफ साफ घुस न लेने की बात बोलते हुए नजर आ रहें हैं। थाने के एसओ द्वारा महिला से एैसा बर्ताव करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज